DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिला

CG : राष्ट्रीय मतदाता दिवस : प्रत्येक मतदाता को अपने वोट का उपयोग अवश्य करना चाहिए – एडीजे वासनिकर

By lokesh sharma|25 Jan 2026, 4:53 PM
f X W

नये मतदाताओं को इपिक कार्ड, बी.एल.ओ एवं नोडल प्राध्यापक को उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर किया गया सम्मानित

Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई

जिले में 18 से 19 वर्ष के 2 हजार 750 नये मतदाता

गरियाबंद, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में इस वर्ष भी 25 जनवरी को 16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य इस समारोह के द्वारा 17-18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले लोगों में पंजीयन हेतु जागरूकता पैदा करना है। उक्त कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तर पर वन विभाग के ऑक्शन हॉल में 11:00 बजे से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश यशवंत वासनिकर, विषेश अतिथि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीआर साहू, अध्यक्षता कलेक्टर बीएस उइके एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रखर चंद्राकर मौजूद थे। कार्यक्रम में भारत निर्वाचन आयोग के आयुक्त ज्ञानेश कुमार का संदेश का प्रसारण भी किया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने मतदाता दिवस और मतदान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश वासनिकर तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उइके ने मतदाता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर पंकज डाहिरे, एसडीएम हितेश्वरी बाघे सहित मीडियाकर्मी, अधिकारी-कर्मचारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं, बीएलओ, महाविद्यालयीन एवं स्कूल के विद्यार्थिगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर एडीजे वासनिकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि कहा की आपका हर एक वोट कीमती है, हर मतदाता को अपने वोट का उपयोग निष्पक्ष तौर पर अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा की भारत निर्वाचन आयोग एक संविधानिक संस्था है। देश में प्रजातांत्रिक व्यवस्था यहां की खूबसूरती है। यहां हर व्यक्ति को अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करने का अधिकार होता है। उन्होंने यह भी बताया कि मताधिकार एक विधिक अधिकार है।

READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिली मदद, हरमनिया देवी के सपनों को मिली नई उड़ान ...

प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के प्रति जागरूक करना है। इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के जरिए देश के प्रत्येक नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने मत का प्रयोग जरूर करें। युवा देश का भविष्य है। इसलिए वे साफ सुथरी छवि वाले और धर्म जाति, संप्रदाय से ऊपर उठकर जनप्रतिनिधि का चुनाव अवश्य करें।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीएस उइके ने कहा कि जागरूक मतदाता से ही जागरूक देश का निर्माण होता है। सरकार बनने की प्रक्रिया में निर्वाचन की प्रक्रिया पहला चरण है। चुनाव में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। प्रायः यह देखने में आया है कि कई मतदाता एक वोट के महत्व को दरकिनार करते हुए मतदान से खुद को वंचित रखते है। जबकि निर्वाचन प्रक्रिया में एक वोट का भी महत्व है। जिले के मतदाताओं में जागरूकता लाने के लिए जाबो कार्यक्रम के तहत विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के मार्गदर्शन में नवयुवाओं और आम मतदाताओं को मतदान में शत् प्रतिशत भागीदारी करने को कहा। उन्होंने नये मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग विवेक से करने कहा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषा ठाकुर ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में प्रत्येक मतदाता को शामिल होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक वोट का महत्व है। एक बेहतर नागरिक के रूप में कर्तव्य व अधिकार को सही परिपेक्ष्य में समझना आवश्यक है, इससे लोकतंत्र की नींव मजबूत होती है। उन्होंने सभी नागरिकों को संविधान के बारे में जानकारी रखने का आग्रह किया, साथ ही कहा कि आपका मत अमूल्य है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मतदाता दिवस का थीम मेरा भारत मेरा वोट व टैगलाइन इंडियन सीटिजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी है।

READ ALSO  CG : महिलाओं के संपत्ति अधिकार को मजबूत कर रही विष्णु भैया की सरकार, रजिस्ट्री में मिल रही 50 प्रतिशत की छूट ...

इस अवसर पर अतिथियों ने कार्यक्रम में छह बी.एल.ओ को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं चेक देकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय स्तर पर चित्रकला, निबंध, भाषण एवं रंगोली प्रतियोगिता में तीन-तीन विजेताओं को सम्मानित किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया केे तहत मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गई। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 से 19 वर्ष के 2 हजार 750 नये मतदाता के नाम जोड़े गये हैं तथा 3 हजार 348 मतदाता 80 वर्ष से अधिक है। जिले में अब कुल 4 लाख 33 हजार 247 मतदाता हो गये है। जिसमें राजिम विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 15 हजार 648 एवं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 17 हजार 599 मतदाता शामिल है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins