छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : पुलिस परिवार के बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछी…

By kadwaghut|17 Aug 2026, 10:30 AM
f X W

राजनांदगांव| पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) ने पुलिस कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे), डीएसपी केपी मरकाम, साइबर थाना, डीएसबी, डीसीबी, डीसीआरबी, नक्सल सेल, दूरसंचार शाखा व पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

इस दौरान एसपी ने पुलिस परिवार के बच्चों से मिलकर उनके पढ़ाई-लिखाई, दिनचर्या के बारे में जानकारी ली। इसी क्रम में जिले के समस्त थाना, चौकी व रक्षित केंद्र परिसरों में भी ध्वजारोहण किया गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins