गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : बुजुर्ग महुआ बीनने पहुंचा जंगल, हाथी ने कुचला …

By lokesh sharma|03 Apr 2026, 12:51 PM
f X W

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही. मरवाही वन मंडल में हाथी ने ग्रामीण की जान ले ली। शुक्रवार तड़के जब पूरा गांव सो रहा था, तब महुआ बीनने जंगल गए एक वृद्ध पर हाथी ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मरवाही वन परिक्षेत्र के सिवनी बीट की है। ग्राम पंचायत पोंडी के अंतर्गत आने वाले डडिंया गांव के जंगल में सुबह करीब 4 बजे 55 वर्षीय त्रिलोचन सिंह महुआ बीनने गए थे। इसी दौरान उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी ने वृद्ध पर हमला कर उन्हें मौके पर ही कुचल दिया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Advertisement
Advertisement

बताया जा रहा है कि यह वही अकेला दंतैल हाथी है, जो 1 अप्रैल को कटघोरा के पसान क्षेत्र से निकला था। कुम्हारी रोड और सोन नदी पार करते हुए यह हाथी शुक्रवार सुबह डडिंयाडोंगरी के जंगलों में पहुंचा। वर्तमान में हाथी कक्ष क्रमांक 2093 के पास ही डटा हुआ है, जिससे आसपास के गांवों में भारी दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही सिवनी बीट के वनरक्षक शाहिद खान, पोंडी सरपंच हेमचंद मरावी और मरवाही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है।

यह इलाका मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की सीमा से बेहद करीब है, जिसे देखते हुए सीमावर्ती गांवों में भी अलर्ट जारी किया गया है। मरवाही वन मंडल ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे महुआ बीनने या लकड़ी लेने के लिए फिलहाल जंगलों की ओर रुख न करें और रात के समय विशेष सावधानी बरतें।

READ ALSO  CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत ...
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins