कोरिया जिलाछत्तीसगढ़

CG : आगामी 19 अगस्त को होगी जिला पंचायत की सामान्य सभा बैठक…

By kadwaghut|16 Aug 2026, 12:54 PM
f X W

कोरिया । कोरिया जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था की सबसे बड़ी इकाई जिला पंचायत की सामान्य सभा की आगामी बैठक 19 अगस्त को अपरान्ह आयोजित होगी। इस संबंध में जिला पंचायत कोरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी योगेन्द्र श्रीवास ने सर्व संबंधितों को सूचना जारी कर दी है। जिला पंचायत के अध्यक्ष मोहित राम पैकरा सामान्य सभा की बैठक में अध्यक्षता करेंगे।

Advertisement
Advertisement

जिला पंचायत सीईओ ने सभी विभाग प्रमुखों को आवश्यक जानकारी सहित समय पर जिला पंचायत मंथन कक्ष में उपस्थित होने को कहा है। साथ ही गत सामान्य सभा की समीक्षा बैठक में सदस्यों के द्वारा सदन के पटल पर रखे गए जनहितकारी विषयों पर की गई कार्यवाही का लिखित प्रतिवेदन समय पर जिला पंचायत कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिकता और राष्ट्रसेवा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत : संजय श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins