छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : ₹16 लाख हड़पकर दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार …

By kadwaghut|21 Aug 2026, 4:09 PM
f X W

रायपुर । फरार वारंटियों और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मौदहापारा पुलिस ने ₹16 लाख की राशि हड़पने के मामले में करीब दो साल से फरार आरोपी अमित सिंह को रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Advertisement
Advertisement

बैंक में जमा करने मिली थी ₹16 लाख की रकम
पुलिस के मुताबिक आरोपी अमित सिंह, नमन डिस्ट्रीब्यूटर्स, शारदा चौक में वर्कर/कलेक्शन एजेंट के रूप में काम करता था। 24 मई 2024 को दुकान संचालक ने उसे यूको बैंक में जमा कराने के लिए ₹1 लाख की कलेक्शन राशि दी थी। इसी दौरान दिल्ली से आए व्यापारी संजय वर्मा से प्राप्त ₹15 लाख भी आरोपी को सौंपे गए थे।

इस तरह अमित सिंह के पास कुल ₹16 लाख की रकम थी, जिसे उसे बैंक में जमा करना था। आरोप है कि आरोपी ने रकम बैंक में जमा करने के बजाय उसे अपने पास रख लिया और फरार हो गया।

दो साल से पुलिस कर रही थी तलाश
मामले में 27 मई 2024 को थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 173/2024 के तहत धारा 406 और 408 भादवि में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी।

इसी बीच 19 अगस्त 2026 की देर रात पुलिस को मुखबिर से आरोपी के रायपुर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

READ ALSO  राज्यपाल डेका ने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का किया स्वागत, मुलाकात में दिखी आत्मीयता

न्यायालय ने रिमांड पर भेजा
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया है।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के मुताबिक फरार वारंटियों और लंबे समय से फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस ऐसे आरोपियों की पतासाजी कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins