छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : मछली के चक्कर में युवक ने जिंदगी खोया …

By lokesh sharma|30 Mar 2026, 12:55 PM
f X W

बिलासपुर। जिले में मछली पकड़ने के लिए अपनाया गया खतरनाक तरीका एक युवक की जान ले बैठा। युवक की खुद ही करंट की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, तखतपुर थाना क्षेत्र के सुरीघाट गांव निवासी माया राम केवर्त (45) रविवार सुबह करीब 9 बजे मनियारी नदी में मछली पकड़ने गया था।

Advertisement
Advertisement

उसने नदी में जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित कर दिया था, ताकि मछलियां आसानी से फंस जाएं। बताया जा रहा है कि जैसे ही माया राम का पैर पानी से टकराया, वह करंट की चपेट में आ गया। तेज झटके के कारण वह खुद को बचा नहीं पाया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। अपने ही सदस्य की इस तरह मौत से परिजन सदमे में हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : प्रदेश के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार मिलने पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins