छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : माहेश्वरी मंडल ने मनाई होली, गणगौर उत्सव की धूम रही…

By lokesh sharma|20 Mar 2026, 11:59 AM
f X W

राजनांदगांव , स्थानीय माहेश्वरी भवन में महिला मंडल ने होली गणगौर उत्सव मनाया। इस अवसर पर महाशिवरात्रि, होली एवं गणगौर त्यौहार का त्रिवेणी संगम देखने मिला। कार्यक्रम का आरंभ भगवान महेश को दीप प्रज्जवलित कर महेश वंदना के साथ किया गया।

Advertisement
Advertisement

विगत महिला दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती लोहिया, गीता डागा एवं प्रदेश अध्यक्ष शशि गट्टानी को श्रीफल एवं तुलसी का गमला देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष उद्बोधन सुषमा राठी ने दिया। जन्मदिवस संस्कार के लिए फरवरी एवं मार्च माह में जिन भी सदस्यों का जन्मदिवस आया उन सभी को मंत्र उच्चारण के साथ आशीर्वाद दिया गया। इसका संचालन रूपाली गांधी ने किया। कार्यकारिणी टीम द्वारा होली के उपलक्ष्य में एक अनोखा सिटिंग डांस की प्रस्तुति दी गई, जिसमें अमिता मूंदड़ा, शीला गांधी, अनीता चितलांगिया, अनुपमा सदानी, संगीता डागा एवं सुनीता राठी की प्रस्तुति को सभी ने सराहा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वप्रथम महाशिवरात्रि को मनाते हुए विवाह रस्म के सभी गीतों को अंताक्षरी के रूप में खिलाया गया। होली का रंग बिखरने कृष्ण-राधा के रूप में कुसुम गांधी एवं तोशिका बागानी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। साथ ही होली थीम गेम्स का आयोजन किया गया और महिला मंडल सदस्यों ने रंग-गुलाल एवं फूलों की वर्षा से होली खेली। गणगौर उत्सव के लिए ईशर गौरा के रूप में अरुणा सोनी एवं दीप्ति चितलांगिया द्वारा नाट्य मंचन किया गया।

गणगौर थीम पर दी गई शानदार प्रस्तुति मौके पर गणगौर थीम में मंजरी, प्रेरणा, योगिता, वसुधा, श्रुति, पायल एवं रिचा ने शानदार प्रस्तुति दी। उपस्थित सभी महिला मंडल सदस्यों के लिए हाउजी का आयोजन अनुपमा सदानी एवं प्रीति चितलांगिया द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संरक्षक अलका सुरजन, विमला राधा लड्ढा, वर्षा सरिता डागा, रेनू मधु चितलांगिया, प्रेमा नेमा लोहिया एवं अन्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सचिव पिंकी धूत एवं रूपरेखा सांस्कृतिक मंत्री प्रीति डागा द्वारा तैयार की गई।

READ ALSO  झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को सजा-ए-मौत, हाईकोर्ट की मंजूरी तक जेल में रहेंगे; 29 लोगों की गई थी जान
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins