छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मातृछाया में रह रही एक वर्ष की बच्ची को अमेरिका के जस्टिन माइकल लोंगोलिन दंपती ने गोद लिया…

By lokesh sharma|19 Dec 2025, 4:30 PM
f X W

बिलासपुर । कुदुदंड स्थित मातृछाया में रह रही एक वर्ष की बच्ची उमा को अमेरिका के जस्टिन माइकल लोंगोलिन दंपती ने गोद लिया है। सभी कानूनी और औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद गुरुवार को बच्ची को दंपती को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे उसे लेकर अमेरिका रवाना हो गए। आने वाले वर्षों में मातृछाया की टीम बच्ची की नियमित मॉनिटरिंग करती रहेगी। बच्ची को सौंपने से पहले मातृछाया परिसर में पारंपरिक गोद भराई की रस्म निभाई गई।

Advertisement
Advertisement

सह सचिव लता गुप्ता ने बताया कि तिलक लगाकर गोद में चावल और नारियल रखे गए तथा विधि-विधान से रस्म पूरी की गई। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्ची को दंपती को सौंपा गया। केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण के पोर्टल के माध्यम से यह पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। सह सचिव लता गुप्ता के अनुसार, विदेश में गोद दिए गए बच्चों की नियमित निगरानी की जाती है।

उमा के मामले में भी मातृछाया समिति समय-समय पर वीडियो कॉल के जरिए बच्ची और उसके माता-पिता से संपर्क में रहेगी। सह सचिव ने बताया कि मातृछाया की स्थापना वर्ष 2004 में हुई थी। तब से अब तक यहां 600 से अधिक बच्चे छोड़े गए। इनमें से 80 से ज्यादा बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया, जबकि करीब 500 बच्चों को गोद दिलाया जा चुका है। उमा के साथ मातृछाया से विदेश जाने वाला यह 46वां बच्चा है। फिलहाल मातृछाया में कुल 17 बच्चे रह रहे हैं, जिनमें 10 छोटे बच्चे और 6 वर्ष से अधिक उम्र के 7 बच्चे शामिल हैं।

READ ALSO  मुख्यमंत्री ने कहा - संजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins