छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : युवा कांग्रेस ने किया दफ्तर में प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग रखी…

By lokesh sharma|07 May 2026, 10:25 AM
f X W

राजनांदगांव , युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बुधवार को पीडब्लूडी ऑफिस में प्रदर्शन किया। उन्होंने यहां उपराष्ट्रपति के दौरे के समय हैलीपेड निर्माण में अनियमितता, सुरक्षा में चूक व पुराने हैलीपेड को नया बताकर भुगतान का आरोप लगाया है। युवा कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष संदीप सोनी के नेतृत्व में युवाओं ने पीडब्ल्यूडी में प्रतीकात्मक हेलिकाप्टर और हेलिपैड लेकर अनोखा प्रदर्शन करते हुए वहां जमकर नारेबाजी की गई।

Advertisement
Advertisement

संदीप सोनी ने कहा कि कमीशन खोरी और घटिया निर्माण में लोक निर्माण विभाग ने उप राष्ट्रपति के नाम हेलिपैड घोटाला किया है। बीते 5 नवंबर 2025 को उप राष्ट्रपति के दौरे के लिए तीन हैलीपेड का पुलिस लाइन में निर्माण किया। एक पुराने हैलीपैड की रिपेयरिंग कर उसे नया बताकर भुगतान किया जबकि हेलीपैड निर्माण के लिए कार्य आदेश दौरे के 12 दिन बाद 17 नवंबर 2025 को जारी किया गया।

यह स्पष्ट करता है कि कार्य बिना किसी पूर्व निविदा या स्वीकृत प्रक्रिया के किया गया है। कागजी औपचारिकता बाद में पूरी की गईं। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट अभिमन्यु मिश्रा, हर्ष खोबरागड़े, तामेश्वर बंजारे, आशीष सोनकर, लक्ष्य सिंह, निमेष लहरें, कृष्णा सिन्हा, ईश्वर वरके, पुष्कर निर्मलकर, आशीष, संतोष, लोमेश, अर्जुन यादव, लक्की निर्मलकर मौजूद रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : धर्मांतरण और शादी के दबाव का आरोप, आत्महत्या मामले में लिव-इन पार्टनर की गिरफ्तारी ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins