DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : 12वीं कक्षा के हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न: नकल का एक भी प्रकरण नही आया सामने

By lokesh sharma|10 Apr 2026, 4:40 PM
f X W

 कलेक्टर ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा 10 अप्रैल को आयोजित 12वीं कक्षा के हिन्दी विषय की बोर्ड परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान नकल का एक भी प्रकरण सामने नहीं आया। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंडी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निमधा एवं पीएमश्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मरवाही का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन, विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया तथा केंद्राध्यक्षों से आवश्यक जानकारी ली। जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी ने भी 5 विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जिले में 28 परीक्षा केन्द्रों बनये गए हैं। परीक्षा में कुल 2584 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 2531 परीक्षार्थी उपस्थित और 53 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 एवं भृत्य पदों की पात्र-अपात्र सूची जारी

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button