मध्य प्रदेश

बड़वानी में अफरा-तफरी: पेट्रोल पंप पर लूट जैसे हालात, पुलिस पर भीड़ का हमला

By Admin|25 Mar 2026, 8:33 PM
f X W

बड़वानी

Advertisement
Advertisement

कथित अफवाहों के चलते जिलेभर के पेट्रोल पंपों पर बुधवार को सुबह से शाम तक पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की कतारें लगी रही। बाइक व चार पहिया वाहनों में पेट्रोल डलवाने के लिए लोग मशक्कत करते हुए दिखाई दिए। कुछ लोग प्लास्टिक की बाटल, बड़े जार व ड्रम लेकर पेट्रोल लेने पहुंचे।
आरक्षक पर हमला और हाथापाई

जुलवानिया में स्थित एक पेट्रोल पंप पर तैनात आरक्षक द्वारा कतार की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दौरान एक युवक ने उस पर बाइक के पेट्रोल टैंक का ढक्कन फेंककर मुंह पर मार दिया। वहीं आरक्षक के साथ हाथापाई भी की गई। ढक्कन से आरक्षक चोटिल हो गया। होंठ व मुंह पर चोट लगी। वहीं गले पर नाखूनों के निशान उभर आए।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीसीटीवी में कैद हुई घटना, आरक्षक हुआ घायल, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़, बाटल व कैन में भरकर ले गए पेट्रोल।

 

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी में 46वें उप पुलिस अधीक्षक बैच के बुनियादी प्रशिक्षण का शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins