मध्य प्रदेश

सालों बाद बड़ी उपलब्धि: पन्ना जिले के हीरे को मिला GI टैग, बढ़ेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान

By Admin|15 Nov 2025, 9:12 AM
f X W

पन्ना

Advertisement
Advertisement

 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार पन्ना को आज बड़ी खुशखबरी मिली है। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की खानों से निकलने वाले हीरे को खास पहचान मिल गई है। इस पहचान का नाम है जीआई टैग। जीआई टैग मिलने से अब पन्ना के हीरे की खास पहचान स्थापित होगी। इस उपलब्धि के कारण मध्य प्रदेश के पन्ना से निकलने वाले हीरे की चमक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देने लगेगी।

हीरा व्यवसाय से जुड़े लोगों को होगा बड़ा लाभ

पन्ना के हीरे को जीआई टैग मिल गया है। इसकी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। अब पन्ना के हीरों की चमक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ जाएगी। खास बात ये है कि, जिले में हीरा व्यवसाय से जुड़े लोगों को इसका बड़ा लाभ मिल सकेगा।

पन्ना में निकलते हैं तीन प्रकार के हीरे

सूबे के पन्ना जिले की खदानों से तीन प्रकार के हीरे निकलते हैं। जेम ( व्हाइट कलर ), ऑफ कलर ( मैला रंग ) और इंडस्ट्रियल क्वालिटी (कोका कोला कलर) के हीरे निकलते हैं। उनकी गुणवत्ता की पहचान हीरा कार्यालय के पारखी करते हैं। हीरे की क्वालिटी उसकी चमक के आधार पर तय होती है। इसी आधार पर उसकी कीमत भी सुनिश्चित की जाती है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  सोन नदी उफान की आशंका! बाणसागर के आठ गेट खुले, हजारों क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins