छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : अब रेलवे के आरक्षण काउंटर से टिकट लेने पर भी 45 पैसे में 10 लाख का बीमा…

By kadwaghut|27 Oct 2026, 1:21 PM
f X W

राजनांदगांव , रेलवे के आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को भी अब महज 45 पैसे में 10 लाख रुपए तक का वैकल्पिक यात्रा बीमा मिल सकेगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में यह सुविधा 27 अक्टूबर से शुरू होगी। अब तक यह विकल्प मुख्य रूप से ऑनलाइन ई-टिकट बुकिंग के दौरान उपलब्ध था। नई व्यवस्था के बाद आरक्षण काउंटर से टिकट लेने वाले पात्र यात्री भी यात्रा के दौरान दुर्घटना से होने वाले नुकसान के लिए निर्धारित बीमा सुरक्षा का विकल्प चुन सकेंगे।

नागपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आरक्षण काउंटरों पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है। बीमा पूरी तरह वैकल्पिक रहेगा। टिकट बुकिंग के दौरान यात्री की सहमति जरूरी होगी। बीमा लेने के इच्छुक यात्रियों को वैध मोबाइल नंबर देना होगा और तय प्रीमियम का भुगतान डिजिटल माध्यम से करना होगा।

पॉलिसी से संबंधित जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। पॉलिसी की शर्तों के अधीन दुर्घटना में मृत्यु या स्थायी पूर्ण दिव्यांगता होने पर 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर मिलेगा। स्थायी आंशिक दिव्यांगता पर 7.50 लाख रुपए तक, दुर्घटना के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपए तक चिकित्सा व्यय और पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए 10 हजार रुपए तक का प्रावधान है। प्रीमियम 45 पैसे प्रति यात्री, सभी करों सहित, निर्धारित है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : सौर ऊर्जा से जगमगाया नारागांव, सोलर दीदी के माध्यम से ऊर्जीकृत पहला ग्राम बनने का गौरव ...

Related Articles

2

Back to top button