उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश, अगले 48 घंटे मौसम रहेगा बेहद सक्रिय

By Admin|11 Jul 2026, 11:36 AM
f X W

लखनऊ
यूपी में मौसम मेहरबान है। बीते 4-5 दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश देखने को मिली। ये सिलसिला अगले दिन दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार यानी 11 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को मॉनसून सक्रिय रहा और कई जिलों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई।

Advertisement
Advertisement

शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटे की अवधि में मेरठ जिले के मवाना में राज्य में सर्वाधिक 315 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। इसके बाद मुजफ्फरनगर के जानसठ में 270.1 मिमी, मुजफ्फरनगर शहर में 213.3 मिमी और खतौली में 212.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, आईएमडी के अनुसार, सक्रिय मानसून के प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के मध्य भागों में ऊपरी हवा में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण दक्षिण-पश्चिम मानसून अधिक सक्रिय हो गया है। प्रदेश में 11 जुलाई के बाद वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने का अनुमान है, हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश जारी रह सकती है।

इन जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है।
यहां भी अलर्ट जारी

READ ALSO  PNB के करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे ₹17 करोड़ के नकली नोट? NIA जांच में सामने आएंगे बड़े राज

इसके अलावा कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, औरैया, अमरोहा, संभल, बदायूं और जालौन में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

किन जिलों में कितनी दर्ज की गई बारिश
मौसम विभाग की मानें तो लगातार बादल छाए रहने और व्यापक रूप से बारिश के कारण अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। वहीं मवाना और मुजफ्फरनगर के अलावा हापुड़ में 160 मिमी, मिर्जापुर के चुनार में 160 मिमी, मेरठ शहर में 181.3 मिमी, मेरठ के सरधना में 116 मिमी, मेरठ तहसील में 109 मिमी, चंदौली में 103.5 मिमी और मिर्जापुर में 100.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त नजीबाबाद (81.6 मिमी), बांदा (81.2 मिमी), बलरामपुर (81 मिमी), बस्ती (81 मिमी), नकुड़ (81 मिमी), चांदपुर (78 मिमी), औरैया (73.2 मिमी), कानपुर आईएएफ (73.2 मिमी), बुढ़ाना (73.2 मिमी), देवबंद (71 मिमी), अतर्रा (70 मिमी), सहारनपुर (68 मिमी), जौनपुर (67.6 मिमी), बबेरू (67.4 मिमी) और लंभुआ (67 मिमी) में भी बारिश दर्ज की गई।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins