छत्तीसगढ़

असम में प्रचार के बीच कांग्रेस नेता रूपेश ठाकुर का देहांत, मंत्री टंकराम वर्मा सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

By Admin|24 Mar 2026, 6:31 PM
f X W

बलौदा बाजार

असम में चुनाव की गहमागहमी के बीच एक दुखद खबर सामने आई है. चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ से गए बलौदा बाजार के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश ठाकुर का निधन हो गया.

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के साथ चुनाव प्रचार के लिए रूपेश ठाकुर असम गए थे. इस दौरान तबीयत खराब होने से उन्हें गुवाहाटी के हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह हार्ट अटैक आने से निधन हो गया.

युवा नेता और युवाओं में लोकप्रिय रुपेश ठाकुर के निधन की खबर आते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई. राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने रूपेश ठाकुर के असामायिक निधन पर शोक व्यक्त किया है.

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ में 12 DSP बने ASP, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; देखें पूरी लिस्ट ...

Related Articles

Back to top button