मनोरंजन

Badshah Wedding Viral: रैपर बादशाह ने इस एक्ट्रेस से रचाई गुपचुप-गुपचुप शादी, देखे वायरल Photos और Video…

By News Desk|24 Mar 2026, 6:03 PM
f X W

Badshah Wedding Viral: पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ़ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से शादी कर ली है। आइए जानते हैं कि ईशा रिखी कौन हैं।

Advertisement
Advertisement

ये भी पढ़े :-Park Girl Viral Video: ब्लैक साड़ी गर्ल ने पार्क में लगाए जबरदस्त ठुमके, देखे वायरल Video ने इंटरनेट पर लगाई आग…

ख़बरों के मुताबिक Badshah Wedding Viral अपडेट

सिंगर और रैपर बादशाह की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर तेज़ी से वायरल हो रही हैं। ख़बरों के मुताबिक, उन्होंने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से दूसरी शादी कर ली है। ईशा की माँ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

हालाँकि, उनकी शादी को लेकर अभी तक कोई ऑफ़िशियल पुष्टि नहीं हुई है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद, लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आख़िर ईशा रिखी कौन हैं?

ईशा रिखी ने किया इन फिल्मो में काम

जिन लोगों को नहीं पता, उन्हें बता दें कि ईशा रिखी एक पंजाबी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 2013 में फ़िल्म जट्ट बॉयज़ पुत्त जट्टां दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। ईशा रिखी ने हैप्पी गो लकी (2014) और अरदास (2016) जैसी फ़िल्मों में भी काम किया है।इसके बाद, एक्ट्रेस ने 2018 में फ़िल्म नवाबज़ादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया, जिसमें वरुण धवन, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी नज़र आए थे।

ये भी पढ़े :-Film ‘Matrubhoomi’ New Song: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के नए SONG ने इंटरनेट पर मचाया बवाल, देखे वायरल वीडियो

पंजाबी फ़िल्मों के अलावा, एक्ट्रेस कई पॉपुलर म्यूज़िक वीडियो में भी नज़र आ चुकी हैं। फ़िल्मों में आने से पहले, उन्होंने एक मॉडल के तौर पर काम किया था और कई विज्ञापनों में भी फ़ीचर हुई थीं। इन सबके अलावा, ईशा सोशल मीडिया पर भी काफ़ी एक्टिव रहती हैं; इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins