DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : कलेक्टर अजीत वसंत ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक …

By kadwaghut|23 Mar 2026, 4:13 PM
f X W

अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, रेत खनन सहित अन्य खनन पर करें आवश्यक कार्रवाई- कलेक्टर वसंत
सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के आवेदनों को शत-प्रतिशत निराकृत करने के दिए निर्देश
विगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा, गम्भीरतापूर्वक समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

Advertisement
Advertisement

अम्बिकापुर : कलेक्टर अजीत वसंत ने सोमवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर वसंत ने विगत बैठकों एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के क्रियान्वयन एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि दिए गए निर्देशों को गम्भीरता के साथ समय सीमा में पूर्ण करें, अन्यथा सम्बंधित कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आमजनों से सम्बंधित शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण में देरी ना हो।

कलेक्टर वसंत ने कहा कि सभी एसडीएम अपने तहसील अंतर्गत नकल एवं प्रतिलिपि शाखा को मजबूत कीजिए, आमजनों को समस्या ना हो। वहीं सम्भागायुक्त न्यायालय से मांगे गए रिकॉर्ड समय पर भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीएम जनदर्शन एवं पीजी पोर्टल के आवेदनों को अनिवार्य रूप से 7 दिनों में निराकृत करें। बैठक में कलेक्टर ने जिले में जन्म प्रमाण पत्र निर्माण की प्रगति की समीक्षा की तथा जिला शिक्षा अधिकारी को बच्चों के  आधार कार्ड बनवाने कार्यवाही शुरु करने कहा। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र निर्माण की भी जानकारी ली तथा कहा कि जिन बच्चों के दस्तावेज हैं उनका 10 अप्रैल तक प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से जिले में जननी सुरक्षा योजना से शेष माताओं की जानकारी ली तथा कहा कि जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिला है उन्हें जल्द से जल्द राशि दिलाएं। उन्होंने कहा कि बैंक अकाउंट के कारण समस्या आने पर महिलाओं का खाता खुलवाने आवश्यक कार्यवाही करें। कलेक्टर वसंत ने सभी अधिकारियों से स्थल निरीक्षण की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम जब भी निरीक्षण में जाएं आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष फोकस रखें, इसके साथ ही स्कूल पीएचसी सीएचसी सहित अन्य संस्थानों का भी निरीक्षण करें। धान उठाव कि समीक्षा के दौरान उन्होंने मार्च माह में धान का उठाव पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में दूरस्थ क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण, डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति, जनगणना के कार्यों की समीक्षा सहित अन्य पर चर्चा कर कलेक्टर ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

READ ALSO  CG : रायपुर व गरियाबंद जिले की 4 सिंचाई योजनाओं के लिए 16.03 करोड़ स्वीकृत

बैठक में आईपीएस राहुल बंसल, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुनील नायक, अपर कलेक्टर राम सिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर डी एन कश्यप, सभी एसडीएम एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, रेत खनन सहित अन्य पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश-
बैठक में कलेक्टर वसंत ने जिला खनि अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले में अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों, अवैध रेत खनन सहित अन्य खनन पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति का कोई भी कार्य जारी ना रहे, इस हेतु विभागीय टीम लगातार निरीक्षण करें।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins