DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 11 एवं 12 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित

By lokesh sharma|05 Feb 2026, 4:09 PM
f X W

महासमुंद , जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा राज्य के शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने 11 और 12 फरवरी 2026 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि 11 फरवरी को रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में एवं 12 फरवरी को जनपद पंचायत बागबाहरा में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजक एसपीएसजी सिक्योरिटी रायपुर के द्वारा  सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद के लिए 10वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती प्रतिमाह 12000 से 19000 की वेतनमान पर एवं स्वतंत्र माइक्रोफिन पीवीटी रायपुर द्वारा फील्ड ऑफिसर एवं कलेक्शन ऑफिसर के 40 पदों के लिए 10वीं व 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती प्रतिमाह 12200 की वेतनमान पर की जाएगी। जॉब फेयर पर उपस्थित होने वाले इच्छुक एवं योग्य आवेदक निर्धारित तिथि एवं स्थल पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ उपस्थित हो सकते हैं।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : पोषण माह 2026 के सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय तैयारियों की समीक्षा ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins