मध्य प्रदेश

मेले में लापरवाही का खौफनाक नतीजा: ‘मिकी माउस’ झूला उड़ा, मासूम जिंदगी से जूझ रही

By Admin|22 Mar 2026, 5:41 PM
f X W

गुना.

Advertisement
Advertisement

गुना जिले के बजरंगगढ़ स्थित माता 20 भुजा मंदिर पर चैत्र नवरात्र मेले के दौरान रविवार को एक हादसा हो गया। यहां तेज हवा के झोंके से मिकी माउस का झूला अचानक उखड़कर दूर जा गिरा, जिससे एक वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल बालक की पहचान आशुतोष शर्मा के रूप में हुई है।

उसे तुरंत गुना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे भोपाल रेफर करने का निर्णय लिया।

दर्शन करने आया था परिवार
जानकारी के अनुसार आशुतोष अपनी मां संगीता शर्मा के साथ अशोकनगर जिले के शाढौरा से ट्रेन द्वारा माता मंदिर के दर्शन करने आया था। पहाड़ी पर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद परिवार मेले में घूम रहा था।

झूले की जिद बनी हादसे की वजह
मेले में घूमते समय बच्चे ने झूले पर बैठने की जिद की। झूले में एक अन्य बच्चा भी मौजूद था, जिसे इस हादसे में कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  मध्य प्रदेश की बिजली व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी! HT लाइनों में C-वेज कनेक्टर से होगा सुधार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins