छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : निर्णय : दुष्कर्म के बाद की हत्या, आरोपी को उम्रकैद…

अंबागढ़ चौकी| नाबालिग से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अंबागढ़ चौकी के अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो) ने उक्त फैसला सुनाया है।

मामला 30 नवंबर 2022 का है। रेंगाडबरी निवासी आरोपी महेंद्र कुमार मंडावी नाबालिग को बहला फुसलाकर खेत में ले गया। जहां उससे दुष्कर्म करने के बाद गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। जांच के बाद अंबागढ़ चौकी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था। जिसकी सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायाधीश अविनाश के. त्रिपाठी ने महेंद्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Related Articles

Back to top button