मध्य प्रदेश

शमशाबाद का बदला नाम, अब कहलाएगा ‘सूर्य नगर’; किसानों के लिए सिंचाई परियोजनाओं का ऐलान

By Admin|07 Mar 2026, 5:56 PM
f X W

विदिशा

Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विदिशा जिले के शमशाबाद में 163 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शमशाबाद का नाम बदलकर सूर्य नगर करने की घोषणा की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने संजय सागर और सगढ़ सिंचाई परियोजना के विस्तार को भी मंजूरी दी। इन दोनों परियोजनाओं के विस्तार से शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र में लगभग 18 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगर पंचायत के विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  MP में IAS ट्रांसफर की बड़ी सूची जारी, सागर कमिश्नर बदले; 11 की नई पदस्थापना, 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins