छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कालीबाड़ी गांधीनगर में मारपीट और चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी हिरासत में …

By lokesh sharma|16 Mar 2026, 4:25 PM
f X W

रायपुर। कालीबाड़ी गांधीनगर में मारपीट और चाकूबाजी करने वाले तीन आरोपी हिरासत में लिए गए है। 15 मार्च 2026 की रात्रि थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर कालीबाड़ी क्षेत्र में मारपीट की घटना घटित हुई है जिसमें गांधीनगर बस्ती में आमने सामने रहने वाले पड़ोसियों क्रमशः मोहित निहाल एवं अभिषेक सोनी के मध्य पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था।

Advertisement
Advertisement

दिनांक 15.03.2026 को रात्रि लगभग 09:00 बजे गांधीनगर स्थित धनराज किराना दुकान के पास प्रार्थी अभिषेक सोनी अपने भाई के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान विक्रम बघेल, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक बघेल उर्फ जादू, मोहित निहाल एवं उनके अन्य साथी वहाँ पहुँचे और पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज एवं विवाद करने लगे।

विवाद बढ़ने पर आरोपियों द्वारा धक्का-मुक्की एवं मारपीट की गई तथा चाकू से वार किया गया, जिससे प्रार्थी अभिषेक सोनी, उसके साथी समीर बघेल तथा बीच-बचाव करने आई उसकी बहन गुड्डी बघेल को हाथ में चोटें आई हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है। घटना के संबंध में थाना सिटी कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी सेंट्रल जोन और डीसीपी क्राइम के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एवं थाना सिटी कोतवाली रायपुर की संयुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

फिलहाल हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कालीबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर एवं गांधी नगर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तत्वों के विरुद्ध भी लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

READ ALSO  CG : इंस्टाग्राम पर दोस्ती...शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म ...

पूर्व में गांधीनगर क्षेत्र के कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर रवि साहू, अनिल जुल्फेकार, संजय जुल्फेकार तथा उनके अन्य साथियों सहित कुल 06 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में न्यायालय द्वारा 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 01-01 लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है।

वहीं हाल ही में 26 फरवरी 2026 को कालीबाड़ी क्षेत्र के नेहरू नगर बस्ती के कुख्यात तस्कर मुकेश बानिया एवं उसके गिरोह के सदस्यों के विरुद्ध भी थाना कोतवाली पुलिस एवं क्राइम यूनिट द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए हथियार एवं मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।

डीसीपी सेंट्रल जोन एवं डीसीपी क्राइम के निर्देशन में नशे के विरुद्ध संयुक्त टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है तथा क्षेत्र में सक्रिय कुख्यात तस्करों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखते हुए ताबड़तोड़ वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins