छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, गंभीर चोट आई …

By kadwaghut|27 Jun 2026, 12:06 PM
f X W

राजनांदगांव| सन सिटी से लखोली जाने वाले रोड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में बाइक में सवार युवकों को गंभीर चोंटे आई है। घायल युवकों ने जब कार चालक को रुकने आवाज लगाई तो उसने कार वापस मोड़ ली और दोनों पर कार चढ़ाने का भी प्रयास किया।

हादसा रात करीब 11.30 बजे हुआ। पुलिस ने बताया कि योगेश साहू और सौरभ ताम्रकार रात में सन सिटी रोड से लखोली की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें विपरीत दिशा से आ रहे सफेद रंग की ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 04 एनई 1199 ने चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। ​इससे दोनों बाइक सहित सड़क किनारे गिर पड़े। दोनों ने घटना का विरोध करते हुए कार चालक को रुकने आवाज लगाई। इससे चालक आक्रोशित हो गया और उसने कार मोड़कर हत्या के इरादे से कार चढ़ाने का प्रयास किया। दोनों ने जैसे तैसे खुद को बचाया। इधर घटना में सौरभ और योगेश को गंभीर चोटें आई है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : केशाल में नए धान केंद्र तक रास्ता खराब, समस्या…

Related Articles

Back to top button