छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में कोरोना की दस्तक, संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती

By kadwaghut|02 Sep 2026, 4:27 PM
f X W

रायपुर में भी मिला कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; संपर्क में आए लोगों की हो रही ट्रेसिंग

Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। स्वाइन फ्लू के बीच कोरोना के मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर में मिले कोरोना संक्रमित मरीज का होम आइसोलेशन में इलाज जारी है, जबकि राजनांदगांव में चिन्हित मरीज का उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनों मामलों में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। मरीजों के परिजनों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल जांच कराने की अपील की है। साथ ही लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने और संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को विशेष रूप से भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, बीमारी के लक्षण होने पर जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के 1 जनवरी 2026 से 1 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में अब तक 158 H1N1 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 37 मरीज फिलहाल एक्टिव केस हैं। जिलेवार आंकड़ों में रायपुर सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां अब तक 66 H1N1 मामले सामने आए हैं, जिनमें 8 मरीज अभी एक्टिव हैं। वहीं दुर्ग में 17 मामले दर्ज हुए हैं और यहां प्रदेश में सबसे ज्यादा 9 एक्टिव केस हैं।

READ ALSO  राजनांदगांव : मवेशियों को कत्लखाना ले जा रहा तस्कर गिरफ्त में…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins