छत्तीसगढ़दन्तेवाड़ा जिला (दक्षिण बस्तर)

CG : दंतेवाड़ा में कार में लगी आग, नेशनल हाईवे 63 में मचा हड़कंप…

By lokesh sharma|15 Mar 2026, 4:22 PM
f X W

दंतेवाड़ा। जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बास्तानार घाट में एक चलती कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई और मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। यह घटना नेशनल हाईवे-63 पर हुई, जिसकी वजह से कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में अचानक धुआं उठने के बाद आग तेजी से फैल गई और वाहन पूरी तरह जलने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश शुरू की। वहीं आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना से हाईवे से गुजर रहे लोगों में भी काफी देर तक दहशत का माहौल बना रहा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  शस्त्र पूजा के दौरान IPS अंकिता शर्मा का दिखा अलग अंदाज, AK-47 से की फायरिंग

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button