छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 16 किसान 14.638 हेक्टेयर रकबे में तालाब की जगह धान का रकबा दर्ज कराया…

By lokesh sharma|19 Dec 2025, 3:50 PM
f X W

राजनांदगांव, कोचियों के खिलाफ लगातार प्रशासन की सख्ती के बीच एक नया और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। धान बेचने के लिए किसानों ने जब रकबे का पंजीयन कराया तो जिले के कुछ किसान ऐसे भी निकले जिन्होंने तालाब का खसरा भी धान के लिए पंजीयन कराकर रखा है। ऐसे 16 किसान सामने आए हैं जिन्होंने खेत में बने तालाब का भी पंजीयन कराकर रखा है। मत्स्य विभाग की टीम द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में यह मामला खुला कि तालाब में धान की फसल ली ही नहीं गई है। जिसके बाद अब प्रशासन दर्ज रकबे को समर्पण कराने में जुट गया है।

Advertisement
Advertisement

जिले के अलग-अलग गांव से यह मामला सामने आया है। कलेक्टर जितेंद्र यादव के निर्देश पर मत्स्य विभाग की टीम ने किसानों द्वारा सब्सिडी लेकर खेत में बनाए गए तालाबों का भौतिक सत्यापन शुरू किया। किसानों के खेत में जब टीम पहुंची तो उन्होंने पाया कि कई किसानों ने जहां तालाब बनाने के लिए सब्सिडी ले रखी है। वहीं तालाब के रकबे का भी धान फसल को लेकर पंजीयन कराया है। जिसके बाद ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली गई है।

यहां के किसान शामिल जिले में अब तक ऐसे कुल 16 किसान मिले हैं। जिनकी 14.638 हेक्टेयर रकबे में तालाब की जगह धान का रकबा दर्ज था। अब भौतिक सत्यापन के बाद किसानों से संवाद कर इन धान के रकबे का समर्पण कराया जा रहा है। जिससे किसान धान नहीं होने के बावजूद धान केंद्रों में खपा ना सकें। इनमें नवागांव, सेलपार, सीतागोंटा, कनेरी, गुंडरी, बुढ़ानछापर, भालूकोन्हा, पीटेपानी, घम्पुरा, सेनडोंगर, बागरेकसा, मोहनपुर, फारुटोला जैसे गांव शामिल है। इन गांव के कुल 33 किसानों के खेत में पहुंचकर टीम ने सत्यापन किया।

READ ALSO  PSSOU के दो अहम MOU, शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच

पंजीयन में गड़बड़ी करने वालों पर एक्शन लेंगे जिन लोगों ने पंजीयन में गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। फिलहाल किसानों से रकबा समर्पण कराया गया है। अवैध रूप से धान बेचने वाले कोचियों पर भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। धान का उठाव भी समितियों से शुरू हो गया है। जितेंद्र यादव, कलेक्टर

मुरमुंदा सोसाइटी में धान अधिक पाया गया: इधर मुरमुंदा सोसाइटी में सत्यापन के दौरान धान अधिक पाया गया है। गुरुवार को इसकी जांच की जा रही है। बताया गया कि यहां भौतिक सत्यापन के दौरान मोटा धान 162 बोरा अधिक, पतला धान 132 बोरा अधिक, सरना धान 192 कट्टा अधिक पाया गया। धान को जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins