छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : माता कौशल्या धाम चंद्रखुरी मंदिर में रीलबाज युवक की हरकत, श्रद्धालुओं ने जताई सुरक्षा की चिंता …

By lokesh sharma|02 Jul 2026, 11:48 AM
f X W

रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर में एक युवक द्वारा रील बनाते हुए महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक मंदिर परिसर में वीडियो शूट कर रहा था और इसी दौरान उसने महिलाओं को लेकर गंदे कमेंट किए। इस घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकतें चिंता बढ़ाने वाली हैं और यहां आने वाले लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

स्थानीय लोगों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि श्रद्धालु बिना किसी डर के दर्शन कर सकें।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नगर निगम की दुकानें लंबे समय से बंद पड़ीं, शटर अब जंग की चपेट में ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins