छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दोनों में से एक अंडरब्रिज का काम पहले शुरू और खत्म होगा…

By lokesh sharma|29 Apr 2026, 12:27 PM
f X W

राजनांदगांव , उन्होंने निर्माणाधीन अंडरब्रिज और रेलवे स्टेशन के आसपास मशीनरी और लोहे उपकरण और समानों को रखने स्थल चयन किया है। यहां बन कर तैयार कांक्रीट की सुरंग को रेलवे ट्रैक के नीचे पुश करने एक अस्थाई ट्रैक बनाया जाएगा। इसी ट्रैक पर हाईटेक ज्यादा वजन उठाने वाली क्रेन और मशीनरी मशीनें खड़ी होगी और कांक्रीट की सुरंग को मेन लाइन के नीचे पुश किया जाएगा। अप्रैल माह निकल गया और अब मई में काम शुरू करने की संभावना जताई गई। लेकिन काम किस तिथि को शुरू किया जाएगा इसकी कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

लंबे समय से बंद पड़े अंडरब्रिज निर्माण कार्य को शुरू कर इसमें तेजी लाने की मांग पर विगत दिनों कांग्रेस नेता आसिफ अली और हफीज खान के नेतृत्व में पटरी पार के पार्षदों एवं वार्ड वासियों ने रेलवे स्टेशन का घेराव कर ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने सप्ताहभर में काम शुरू नहीं होने पर उग्र आंदोलन और रेल रोको आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद रेलवे के अफसरों ने निरीक्षण कर काम तेज कर दिया है।

स्टेशन पारा में 459 और गौरी नगर में 460 रेलवे क्रॉसिंग पर अंडरब्रिज बन रहा है। रेलवे से मिली जानकारी अनुसार दोनों में किसी एक अंडरब्रिज का काम पहले शुरू और खत्म किया जाएगा। इसके बाद दूसरे अंडरब्रिज का काम शुरू किया जाएगा इसका प्रमुख कारण दोनों अंडरब्रिज के बीच की दूरी काफी कम और बीच में राजनांदगांव रेलवे स्टेशन को बताया जा रहा है। वहीं गौरी नगर के पास मोड़ है। इन तकनीकी दिक्कतों के चलते काम में विलंब हो रहा जबकि दो माह बाद बारिश का सीजन शुरू होने से फिर काम थम सकता है। ऐसे में एक अंडरब्रिज का काम पिछड़ सकता है। इस पर काम को समय पर पूरा करने लक्ष्य है।

READ ALSO  मोहला : जिला पंचायत सीईओ ने किया विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins