छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG : बृजमोहन अग्रवाल ने विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित होने पर दी बधाई…

रायपुर। लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावडे को महाराष्ट्र से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि तावडे के नेतृत्व और अनुभव से संसद की गरिमा और कार्य प्रणाली में मजबूती आएगी। अग्रवाल ने आगे कहा कि तावडे की संगठन के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है।
उन्होंने राज्यसभा में उनके योगदान के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं और आशा जताई कि तावडे के प्रयासों से देश की नीतियों और सामाजिक विकास में सकारात्मक बदलाव आएंगे।इस अवसर पर सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से भी अपील की कि वे तावडे को इस नए दायित्व में सफल बनाने के लिए सहयोग और समर्थन दें।
अगली खबर लोड हो रही है...



