DPR छत्तीसगढ समाचारगौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिलाछत्तीसगढ़

CG : ट्राई साइकिल और बैसाखी सुग्रीव भारिया की बनी उम्मीद

By lokesh sharma|17 Nov 2025, 12:34 PM
f X W

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी 52 वर्षीय सुग्रीव भारिया 40 प्रतिशत दिव्यांगजन हैं। सुग्रीव को रोजमर्रा के कार्यों में संघर्षमय जीवन का सामना करना पड़ रहा था, ऐसे समय में निःशुल्क ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने पर उनमे एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कलेक्टर जनदर्शन में सुग्रीव अपनी समस्या लेकर पहुँचे थे। उनकी पीड़ा और दृढ़ इच्छाशक्ति को समझते हुए प्रशासन सक्रिय हुआ और समाज कल्याण विभाग की सहायक उपकरण वितरण योजना के तहत उन्हें ट्राई साइकिल एवं बैसाखी प्रदान किया गया। सुग्रीव का कहना है कि उन्हें ट्राई साइकिल और बैसाखी मिलने से उनके दैनिक जीवन से जुड़े कार्य आसान होगा। अब उन्हें दूसरों के सहारे पर निर्भर नहीं होना पडे़गा। बैसाखी ने उनके कदमों को नई मजबूती दी है। अब वे न सिर्फ स्वतंत्रता का अनुभव कर रहे हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी पहले से कई गुना बढ़ गया है। सहायक उपकरण मिलने पर उन्होंने जिला प्रशासन का धन्यवाद किया है।

Advertisement
Advertisement
अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : रामपुर सरपंच को उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला सम्मान…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins