टेक्नोलॉजी

Samsung Galaxy A36: 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले Samsung के इस फ़ोन पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर, जाने कीमत ?

By News Desk|17 May 2026, 4:02 PM
f X W

Samsung Galaxy A36 ने मार्च में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन, Samsung Galaxy A36 5G लॉन्च किया था; अब यह काफी छूट पर उपलब्ध है। अगर आप Samsung Galaxy A36 5G खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। यहाँ हम Samsung Galaxy A36 5G पर उपलब्ध डील्स, ऑफ़र्स, कीमत और दूसरी डिटेल्स की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

ये भी पढ़े :-Samsung Galaxy F70e: 50MP कैमरा और 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आ गया Samsung 5G फ़ोन, देखे कीमत,ऑफर्स?

Samsung Galaxy A36 5G Phone के फ़ीचर्स और स्पेसिफ़िकेशन्स

  • डिस्प्ले : Samsung Galaxy A36 5G में 6.7-इंच की FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिज़ॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और रिफ़्रेश रेट 120Hz है।
  • प्रोसेसर : Galaxy A36 5G में Exynos 1380 प्रोसेसर लगा है। इसके अलावा, इस डिवाइस को धूल और पानी से बचाने के लिए IP67 रेटिंग मिली हुई है। यह स्मार्टफोन One UI 7 पर चलता है, जो Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
  • फीचर्स : इस फ़ोन में एक्सेलेरोमीटर, फ़िंगरप्रिंट सेंसर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर और वर्चुअल प्रॉक्सिमिटी सेंसिंग सेंसर दिए गए हैं।
  • कैमरा सेटअप की बात करें तो, Galaxy A36 5G के पिछले हिस्से में f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए, f/2.2 अपर्चर वाला 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • बैटरी : इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी है जो 45W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, NFC और एक USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
  • डाइमेंशन की बात करें तो, इस फ़ोन की लंबाई 162.9 mm, चौड़ाई 78.2 mm और मोटाई 7.4 mm है, और इसका वज़न 196 ग्राम है।

ये भी पढ़े :-Vivo T5x 5G: 50MP कैमरा और 7200mAh बैटरी वाले Vivo के इस 5G फोन पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट ऑफर, जाने कीमत ?

Samsung Galaxy A36 5G Phone पर छूट और ऑफ़र्स

  • Samsung Galaxy A36 5G का 8GB/128GB वाला वेरिएंट अभी ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर ₹28,999 में लिस्टेड है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन असल में मार्च 2025 में ₹32,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
  • बैंक ऑफ़र्स की बात करें तो, ग्राहक Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹1,920 की छूट पा सकते हैं, जिससे इसकी असल कीमत घटकर ₹27,079 हो जाती है।
  • इसका मतलब है कि यह फ़ोन अभी अपनी लॉन्च कीमत से लगभग ₹5,920 कम में मिल रहा है।
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins