DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिन बगिया में धूमधाम से मनाया गया, राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन

By lokesh sharma|21 Feb 2026, 10:08 PM
f X W

बगिया (जशपुर)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 62वां जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में अत्यंत उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। मुख्यमंत्री अपने निवास पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस भावुक क्षण ने समारोह को और भी विशेष बना दिया।

दिनभर लगा रहा बधाई देने वालों का तांता

मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। आप सभी के आशीर्वाद से प्रदेश की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।”

Advertisement
Advertisement

राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन

इस अवसर पर बगिया स्थित श्री राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री, उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव से व्रत कथा का श्रवण किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य श्री कृष्ण कुमार राय सहित पंचायत एवं नगरीय निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

READ ALSO  राजनांदगांव : भाजपा : एक माह चलेगा सेवा संकल्प अभियान…

छात्राओं को मिली क्रिकेट किट

मुख्यमंत्री ने जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को 15 क्रिकेट किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि “लगन, अनुशासन और मेहनत से आप निरंतर आगे बढ़ें और राज्य व देश का नाम रोशन करें।”


पहाड़ी कोरवा समाज ने दी पारंपरिक अंदाज में बधाई

बगीचा क्षेत्र से आए विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधि पारंपरिक वेशभूषा एवं तीर-धनुष के साथ पहुंचे और मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय संवाद कर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। प्रतिनिधियों ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है और जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins