छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट के मोटर पंप में आई खराबी से नलों से जलापूर्ति आधी हो गई…

By lokesh sharma|19 Feb 2026, 11:13 AM
f X W

राजनांदगांव , मोहारा वाटर फिल्टर प्लांट के मोटर पंप में आई खराबी से नलों से जलापूर्ति आधी हो गई है। प्लांट के तीन मोटर पंप खराब हो गए हैं। जिसकी मरम्मत सप्ताह भर में भी नहीं की जा सकी है। इससे शहर की ओवरहेड टंकियां पूरी तरह नहीं भर पा रही है।

Advertisement
Advertisement

टंकियों के पूरी तरह नहीं भरने की वजह से नलों से पानी सप्लाई की मात्रा आधी हो गई है। इससे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल ओवरहेड टंकियों में 5 से साढ़े 5 मीटर तक पानी भरने के बाद ही वाल्व खोलकर नलों से सप्लाई दी जाती है। लेकिन ​प्लांट के मोटर पंप में आई खराबी की वजह से टंकियां 2 से ढाई मीटर तक ही भर रही है। इसका सीधा असर नलों से सप्लाई पर पड़ रहा है।

सबसे अधिक समस्या उन वार्डों में हो रही है, जहां एक टाइम नल खुलते हैं। यहां एक टाइम में भी जरुरत के मुताबिक पानी नहीं मिल पा रहा है। लखोली के ज्यादातर वार्ड में तो सिर्फ 10 मिनट ही पानी आ रहा है। जल विभाग के प्रभारी प्रणय मेश्राम ने बताया कि खराब हुए मोटर पंप की मरम्मत कराई जा रही है। कल तक इसमें सुधार कर लिया जाएगा। इसके बाद समस्या खत्म हो जाएगी।

पानी को लेकर इन हिस्सों में सबसे अधिक समस्या टंकियों के आधे भरने का असर लगभग पूरे शहर में बना हुआ है। लेकिन सबसे अधिक समस्या, राहुल नगर, केसर नगर, कंचनबाग, बैगापारा, लखोली के सभी 5 वार्ड, नंदई क्षेत्र, स्टेशनपारा और गंज पारा क्षेत्र में बनी हुई है। यहां नलों की टाइमिंग 10 से 15 मिनट ही रह गई है। जिसकी वजह से इन वार्ड के लोगों को जरुरत के मुताबिक पानी भी नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के पहले बनी ऐसी स्थिति से लोग परेशान हैं।

READ ALSO  CG : जिला स्तरीय आदिवासी महा-सम्मेलन एवं शहीद वीर नारायण सिंह प्रतिमा अनावरण बेमेतरा में…
अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins