छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : मिवान मोनेट स्टील प्लांट में बायलर फटा …

By kadwaghut|02 Jun 2026, 10:16 AM
f X W

रायपुर। आरंग स्थित मिवान (मोनेट) स्टील प्लांट में हादसा हुआ है। जहां बायलर फटने से भीषण आग लग गई। लोगों ने धुआं लपटें क‌ई किमी दूर तक देखा ‌ । यह घटना सुबह 5 बजे के आसपास की है। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग बुझाने और बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है. फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

Advertisement
Advertisement

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प ...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins