DPR छत्तीसगढ समाचार

CG : बड़ाबाजार देशी मदिरा दुकान हेतु कोटाडोल में किराये के भवन के लिए लघु निविदा आमंत्रित, 27 फरवरी तक करें आवेदन

By lokesh sharma|16 Feb 2026, 4:24 PM
f X W

एमसीबी / जिले में संचालित देशी मदिरा दुकान बड़ाबाजार के लिए कोटाडोल क्षेत्र में किराये पर उपयुक्त भवन उपलब्ध कराने हेतु छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड द्वारा जिला स्तर पर लघु निविदा सूचना जारी की गई है। कलेक्टर महोदय की स्वीकृति के पश्चात जारी इस निविदा के अंतर्गत इच्छुक भवन स्वामी एवं निविदाकारों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Advertisement
Advertisement


कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, जिला मनेन्द्रगढ़दृचिरमिरीदृभरतपुर द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक निविदाकारों को अपनी निविदा बंद लिफाफे में तकनीकी बिड एवं प्राइस बिड पृथक-पृथक प्रस्तुत करनी होगी। निविदाएं 27 फरवरी 2026 को दोपहर 1रू00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी, मनेन्द्रगढ़दृचिरमिरीदृभरतपुर में जमा की जा सकेंगी। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त निविदाओं पर विचार नहीं किया जाएगा । प्राप्त निविदाओं को उसी दिन 27 फरवरी 2026 को सायं 3रू00 बजे समिति द्वारा उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोला जाएगा। निविदा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी ढंग से संपन्न की जाएगी।


निविदा की विस्तृत शर्तें, नियम एवं प्रपत्र कार्यालयीन समय में अवकाश दिवसों को छोड़कर 27 फरवरी 2026 को दोपहर 12रू00 बजे तक कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी सह जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, जिला मनेन्द्रगढ़दृचिरमिरीदृभरतपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। निविदा प्रपत्र प्राप्त करने हेतु 500 रुपये का बैंक ड्राफ्ट जिला प्रबंधक, CSMCL जिला मनेन्द्रगढ़दृचिरमिरीदृभरतपुर के नाम से जमा करना अनिवार्य होगा।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 30 सितंबर 2026 ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins