छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: वरिष्ठ कांग्रेसी हिंदूराव पवार (भाऊ) का निधन

By kadwaghut|07 Feb 2026, 10:44 PM
f X W

अंतिम संस्कार 8 फरवरी को

राजनांदगांव। रामाधीन मार्ग निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हिंदूराव पवार (भाऊ) का शनिवार को 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के दौरान स्थानीय यूनाइटेड हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों के अनुसार, स्व. पवार की इच्छा के अनुरूप उनका अंतिम संस्कार 8 फरवरी को उनके गृह ग्राम सांगली, महाराष्ट्र में किया जाएगा। वे अपने पीछे तीन पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

स्व. हिंदूराव पवार प्रतिष्ठित आभूषण निर्माता नारायण पवार के अनुज तथा पूर्व पार्षद गणेश पवार के चाचा थे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक और पारिवारिक जगत में शोक की लहर है। कई गणमान्य नागरिकों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : छत्तीसगढ़ के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात! दुर्ग से दिल्ली के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरी टाइमिंग …

Related Articles

2

Back to top button