छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: हिंदू जागरण मंच ने चर्च को बंद कराने सौंपा ज्ञापन

By kadwaghut|05 Feb 2026, 9:52 PM
f X W

राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा वाईडनर स्कूल परिसर में संचालित चर्च को बंद कराने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। मंच पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि लालबाग स्थित राजगामी संपदा की लगभग 5 एकड़ भूमि शासन द्वारा विद्यालय संचालन के उद्देश्य से आबंटित की गई थी, किंतु वहां शर्तों के विपरीत भव्य चर्च का निर्माण कर उसका उपयोग अन्य गतिविधियों के लिए किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read Also: Rajnandgaon: 13 विज्ञापनकर्ताओं को नोटिस जारी …. 10-10 हजार रूपये का जुर्माना

ज्ञापन में हिंदू जागरण मंच ने आरोप लगाया कि उक्त परिसर में हिंदू समाज के विरुद्ध मतांतरण एवं धर्मांतरण जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जो भूमि आवंटन की शर्तों का स्पष्ट उल्लंघन है। मंच का कहना है कि यह न केवल गैरकानूनी है, बल्कि सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला भी है।

Read Also: Rajnandgaon: 7 दुकान में निगम ने जड़ा ताला

मंच ने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराई जाए, यह स्पष्ट किया जाए कि भूमि किन शर्तों पर दी गई थी और क्या उन शर्तों का उल्लंघन हुआ है, यदि जांच में उल्लंघन पाया जाता है तो अवैध निर्माण को तत्काल ध्वस्त किया जाए, चर्च को बंद कराया जाए तथा नियमानुसार दी गई संपत्ति को वापस लेने की कार्रवाई की जाए।

Read Also: Rajnandgaon: जय स्तंभ चौक से मोटरसाइकिल चोरी, रिपोर्ट दर्ज

हिंदू जागरण मंच ने यह भी आग्रह किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की हिंदू विरोधी गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा कानून के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन से मामले में शीघ्र निर्णय लेकर जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की गई।

READ ALSO  रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, नर्मदा एक्सप्रेस को मिला वेंकटनगर स्टॉपेज; कई स्टेशनों का बदला समय

इस अवसर पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता सुशील लड्ढा, सविता बोस, प्रवीण शर्मा, प्रभात गुप्ता, राजा जुगल गुप्ता, हरीश भानुशाली, महेंद्र जंघेल, कुबेर साहू, गोविंद साहू, रिंकू तिवारी, आशीष तिवारी, मुकेश सोनी, रोहित यादव, कमलेश साहू, राज सोनकर, मनोज गोलछा, मौसमी शर्मा, राजबहादुर सिंह, दिनेश झूलन, हिटू व्यास, हेमलाल ढीमर, टिंकू सोनी, राकेश, कालू सेन एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also: Rajnandgaon: इंदरचंद जी चोपड़ा का निधन

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins