मध्य प्रदेशराज्‍य

झाबुआ बॉर्डर पर पथराव की घटना, BJP नेता समेत 6 लोगों के वाहन टूटे

By Admin|20 Sep 2026, 9:21 PM
f X W

रतलाम.

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (एटलेन) पर झाबुआ जिले के थांदला के पास शनिवार रात करीब 11 बजे आधा दर्जन से अधिक वाहनों पर पथराव की घटना सामने आई है। इनमें भाजपा नेता सोनू यादव की कार भी शामिल है।

पथराव से कुछ वाहनों के कांच टूट गए, जबकि कुछ की बॉडी क्षतिग्रस्त हुई। कुछ लोगों को चोट लगने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के दौरान एक कार में सवार लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर पथराव की घटना को लाइव कैप्चर किया। वाहन सवारों ने धामनोद टोल नाके पर पहुंचकर पुलिस को शिकायत की। सूचना मिलने पर रतलाम से पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  बिहार के स्कूलों में लौटेंगे अनुभवी शिक्षक, प्रधानाध्यापक तैयार करेंगे रिटायर्ड शिक्षकों की सूची

Related Articles

2

Back to top button