DPR छत्तीसगढ समाचारमहासमुन्द जिला

CG : सिरपुर महोत्सव 2026 : इंडियन आइडल फेम कलाकारों की प्रस्तुति से गूंज उठा सिरपुर महोत्सव

By lokesh sharma|03 Feb 2026, 3:35 PM
f X W

महासमुंद, सिरपुर महोत्सव के द्वितीय दिवस आयोजित संगीतमय एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को कला, संस्कृति और संगीत की विविध विधाओं से रूबरू कराया। पूरे दिन एवं रात्रि तक चले कार्यक्रमों में शास्त्रीय, सूफी, भक्ति, लोक एवं आधुनिक संगीत का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे महोत्सव परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा।
रात्रि सत्र में इंडियन आइडल फेम कलाकारों की विशेष प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहा।

Advertisement
Advertisement

रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक इंडियन आइडल सीजन 10 के नितिन कुमार, सीजन 12 के नचिकेत लेले एवं सुप्रसिद्ध गायिका वैशाली रायकवार ने अपनी सुमधुर, सशक्त एवं भावपूर्ण आवाज़ से मंच पर समां बांध दिया। तीनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बॉलीवुड, सूफी, भक्ति एवं आधुनिक गीतों ने श्रोताओं को भावनाओं के विभिन्न रंगों से परिचित कराया। मधुर प्रेम गीतों पर दर्शक झूमते नजर आए तो भक्ति और सूफी रचनाओं पर वातावरण श्रद्धा और शांति से भर उठा। आधुनिक गीतों की प्रस्तुति के दौरान युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।


कार्यक्रम के दौरान कलाकारों और दर्शकों के बीच आत्मीय संवाद भी देखने को मिला। कलाकारों ने सिरपुर की ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता की सराहना करते हुए यहाँ प्रस्तुति देने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा दर्शकों के प्रेम और समर्थन के लिए आभार प्रकट किया।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  CG : शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन सेवा, संघर्ष और राष्ट्रप्रेम की मिसाल : अरुण साव

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins