छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : आवास निर्माण की प्रगति, भुगतान की स्थिति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी ली…

By lokesh sharma|03 Feb 2026, 12:56 PM
f X W

बालोद। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी निखत सुल्ताना ने आज ग्राम पंचायत बेलौदी एवं मटिया ह के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर हितग्राहियों से चर्चा की। उन्होंने हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रगति, भुगतान की स्थिति एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से प्राप्त लाभों की जानकारी ली। उन्होंने अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों को जल्द आवास निर्माण शुरू कराने तथा निर्माणाधीन आवास के हितग्राहियों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement

सीईओ ने हितग्राहियों को आश्वस्त किया कि किस्त राशि आवास निर्माण के अनुरूप जल्द प्राप्त होंगी, इसमें किसी भी प्रकार का विलम्ब नहीं होगा। उन्होंने संबंधित सचिव एवं रोजगार सहायक को गुणत्तायुक्त आवास निर्माण करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ पंचायतों को आवश्यक सामाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं हितग्राही उन्मुखीकरण पर भी जोर दिया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक नीलम चन्द्राकर, तकनीकी सहायक योगिता वर्मा, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : नगर में आज मनाएंगे विश्व साक्षरता दिवस ...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins