छत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए…

By lokesh sharma|25 Jan 2026, 12:52 PM
f X W

कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को दिए सख्त निर्देश, छोटे और सीमांत किसानों को धान खरीदी टोकन के लिए भटकना नहीं पड़े

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले की धान खरीदी समितियों के प्रबंधकों के साथ शनिवार को अहम बैठक लिया। बैठक में सारंगढ़, बरमकेला एवं बिलाईगढ़ विकासखंड के समिति प्रबंधक उपस्थित रहे। कलेक्टर ने धान खरीदी को लेकर शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने स्पष्ट कहा कि खराब गुणवत्ता (खराब) धान एवं अवैध कोचियों का धान किसी भी स्थिति में नहीं खरीदा जाए। यदि किसी मंडी प्रभारी द्वारा वास्तविक किसान का धान नहीं खरीदा गया और अवैध कोचियों का धान खरीदा गया, तो संबंधित मंडी प्रभारी के विरुद्ध जांच कर एफआईआर दर्ज किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी से पूर्व धान का भौतिक सत्यापन अनिवार्य होगा।

किसी भी वास्तविक किसान का धान यदि नहीं खरीदा गया, तो संबंधित मंडी प्रभारी पर जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी वास्तविक किसान का धान हर हाल में खरीदा जाए। छोटे और सीमांत किसान को अनावश्यक रूप से एसडीएम या कलेक्ट्रेट कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

बैठक में कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि 50 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले बड़े किसानों का सत्यापन एसडीएम द्वारा किए जाने के बाद ही धान खरीदी की जाए। राज्य सरकार द्वारा 23 जनवरी तक की गई धान खरीदी को अलग से स्टैकिंग करने तथा 27 जनवरी के बाद होने वाली सभी खरीदी की अलग स्टैकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

READ ALSO  CG : महानदी मुख्य नहर पर दौड़ रहे लोडेड हाईवा, नहर टूटने से गांवों में बाढ़ का खतरा ...

कलेक्टर ने कहा कि जिन किसानों ने धान विक्रय कर दिया है, उनसे रकबा समर्पण कराया जाए। खराब धान की जांच कर उसे रिजेक्ट किया जाए। शासन के निर्देशानुसार 27 जनवरी के बाद की गई धान खरीदी पर डीओ की कटौती नहीं की जाएगी। इस संबंध में भी समिति प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए गए।

कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने दो टूक कहा कि यदि कोई समिति प्रबंधक अवैध कोचियों का धान खरीदते पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी वास्तविक किसान धान बेचने से वंचित न रहे और शासन द्वारा निर्धारित मानकों व अनुपातों के अनुसार ही धान खरीदी की जाए।

अगली खबर लोड हो रही है...

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button