बिहार / झारखण्डराज्‍य

नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बयान, ‘पहले सीखूंगा फिर काम करूंगा’

By Admin|08 May 2026, 6:56 PM
f X W

पटना

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण विकास मंत्री Shravan Kumar ने शुक्रवार को विभाग की जिम्मेदारी संभालते ही जीविका दीदियों के लिए बड़े एलान किए। उन्होंने कहा कि दूसरी किस्त जल्द भेजी जाएगी और इसकी तैयारी अंतिम चरण में है। सरकार 5 किश्तों में 2 लाख रुपए तक की राशि देगी

उन्होंने कहा कि अगर कोई जीविका दीदी अपना रोजगार शुरू करना चाहती हैं तो उन्हें 10 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार का फोकस महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर है।

शराबबंदी पर सख्ती की तैयारी
मद्य निषेध मंत्री Madan Sahni ने भी शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने माना कि शराबबंदी के बावजूद कई जगहों पर शराब की बिक्री हो रही है

उन्होंने कहा कि सरकार अब इसे लेकर और कड़े कदम उठाने जा रही है। विभाग नई रणनीति के तहत कार्रवाई करेगा ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री बने निशांत कुमार का पहला बयान

पहली बार मंत्री बने Nishant Kumar ने स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

जब उनसे पूछा गया कि स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर उनका पहला कदम क्या होगा, तो उन्होंने कहा, 'पहले जानूंगा, सीखूंगा फिर करूंगा।'

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को योजना से जोड़ेगी सरकार

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins