छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ ने कर्नाटक को 3 गोल से पराजित किया…

By lokesh sharma|05 Apr 2026, 10:43 AM
f X W

राजनांदगांव , राजगीर (बिहार) में खेली जा रही 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर बालक राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की टीम ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शनिवार को खेले गए अपने तीसरे मुकाबले में पुल की मजबूत टीम हॉकी कर्नाटक को 1 के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया। टीम की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया की शानदार खेल में छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से ओम यादव, रोहन मिंज, अभिषेक यादव और लवी मानिकपुरी ने 1-1 गोल किया।

Advertisement
Advertisement

लवी मानिकपुरी को उनके शानदार प्रदर्शन पर प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इसके पूर्व खेले गए दो मैच में मेजबान बिहार से 2-2 गोल की बराबरी पर रही थी। हिमाचल प्रदेश को 7-2 गोल से पराजित किया था। पूल का अंतिम मैच कल हॉकी हिमाचल प्रदेश के साथ खेला जाएगा। पूल की टॉप टीम क्वाटर फाइनल में प्रवेश करेगी। छत्तीसगढ़ की टीम में यजत कौशिक, योगेश ठाकुर, नमन देवांगन, प्रिंस महतो, योगेश ठाकुर, आकाश तिर्की, ओम यादव, रोहन मिंज, पियूष साहू, अभिषेक यादव, धनंजय यादव, कश्मीर मिंज, आदर्श राज, भावेश घोड़े, गोपाल पैकरा, लवी मानिकपुरी, मिहिर यादव, आयुष साहू, दक्ष चौबे, योगेश द्विवेदी (कोच) और भूपत अलेंद्र मैनेजर के रूप में शामिल है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : 4 जिलों के किसानों ने लिया 1531 करोड़ का कर्ज…

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins