छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: छात्रों के स्वास्थ्य के साथ नहीं होने देंगे खिलवाड़ प्रशासन करे कड़ी कार्यवाही – राजा यादव

By kadwaghut|09 Jan 2026, 8:09 PM
f X W

आज राजनांदगांव एनएसयूआई ने प्रदेश महासचिव राजा यादव के नेतृत्व में जिला डिप्टी कलेक्टर अभिषेक तिवारी को डेंटल कॉलेज सुंदरा के विषय में ज्ञापन सौंपा गया।
      एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया एवं समाचार पत्रों से जानकारी मिली कि डेंटल कॉलेज सुंदरा के मेस में छात्रों को दिए जाने वाले भोजन थाली में मेंढक मिलना बेहद चिंताजनक है। पता नहीं कितने छात्रों को वहां भोजन परोसा गया होगा । ये जानलेवा भी हो सकता है। उसी कॉलेज में पहले भी भोजन थाली में काकरोच मिल चुका है। फिर भी कॉलेज प्रशासन अभी तक दिशा निर्देश दे कर अपना पल्ला झाड़ रहा है। एनएसयूआई इसकी निदा करती है।।
          एनएसयूआई छात्र नेता प्रदीप साहू ने कहा कि लगातार आरोपों से घिरे डेंटल कॉलेज को आखिरकार जिला प्रशासन उनको बचा क्यों रहा है।। जिला खाद्य विभाग समय समय पर निरीक्षण भी क्यों नहीं करता है। एनएसयूआई छात्र संगठन जिला प्रशासन से माग करती है कि इस विषय कि जांच करके संबंधित पर कानूनी कार्रवाई करें अन्यथा एनएसयूआई उग्र प्रदर्शन करेगी।।

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव, मेहुल कुमार, प्रदीप साहू, भूपेश डहारे, विपिन, पृथ्वी राय, आयुष सिन्हा, संतोष साहू, कमलेश, आदित्य  आदि मौजूद रहे।।।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं  – कोमल सिंह राजपूत

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : शहर में आभूषणों की खरीदारी के लिए जुट रहे ग्राहक, एडवांस बुकिंग भी शुरू...

Related Articles

Back to top button