Uncategorized

CG NEWS: नियम तोड़ने पर 8 पुलिसकर्मियों का कटा चालान, महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

By kadwaghut|05 Jan 2026, 7:02 PM
f X W

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। अब आम नागरिकों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों पर भी नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने पर 8 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है, जिनमें तीन महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

Advertisement
Advertisement
CG NEWS: नियम तोड़ने पर 8 पुलिसकर्मियों का कटा चालान, महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

यह कार्रवाई एसएसपी विजय अग्रवाल के स्पष्ट निर्देश पर 4 जनवरी को की गई। एसएसपी ने पहले ही जिले के सभी पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने के आदेश दिए थे। इसके बावजूद नियम तोड़ने पर सभी संबंधित पुलिसकर्मियों का मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ₹500-₹500 का चालान किया गया।

🚔 कार्रवाई की सूची

  1. प्रधान आरक्षक (चालक) 1243 सुशील प्रजापति – रक्षित केंद्र, दुर्ग
  2. प्रधान आरक्षक 1473 भागवत प्रसाद – थाना अण्डा
  3. आरक्षक 885 सुनील साहू – थाना रानीतराई
  4. आरक्षक 1645 कमलेश देशमुख – थाना दुर्ग
  5. आरक्षक 805 पंकज पाण्डेय – थाना जामुल
  6. आरक्षक 205 रवि सोनी – थाना खुर्सीपार
  7. महिला आरक्षक 1692 संगीता कोसले – थाना भिलाई नगर
  8. महिला आरक्षक 1599 एलिषा – थाना छावनी
  9. महिला आरक्षक 1313 आशा ठाकुर – महिला थाना, दुर्ग

सभी को भविष्य में नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यातायात नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे आम नागरिक हो या वर्दीधारी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: दिग्विजय महाविद्यालय का स्वशासी परीक्षा परिणाम घोषित होने प्रारंभ

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  राजनांदगांव : राखी बांधने मायके आई बहन का चेकअप करा लौट रहे थे भाई-बहन, तीनों को कुचल खेत में पलट गई स्कॉर्पियो…

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins