छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: घर सूना देख अज्ञात चोरों का धावा – बाहर गए परिवार के सूने मकान से चांदी के जेवर और नकदी चोरी

By kadwaghut|03 Jan 2026, 7:30 PM
f X W

राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी, हाउस नंबर 69, कैरियर कैंपस के सामने कमला कॉलेज रोड स्थित एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित 28 दिसंबर 2025 की रात करीब 8 बजे पारिवारिक शोक कार्यक्रम में शामिल होने परिवार सहित हैदराबाद गए थे। 31 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 7 बजे जब वे वापस लौटे, तो देखा कि घर की खिड़की का एंगल टूटा हुआ है। अंदर जाकर निरीक्षण करने पर आलमारी का लॉक भी टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था।

चांदी के बर्तन और नकदी गायब

चोरों ने आलमारी में रखी दो नग चांदी की थाली, दो नग चांदी के गिलास, चार नग चांदी की कटोरी, तीन जोड़ी चांदी का पायल, एक नग चांदी का लंबा दीया तथा ₹3000 नकद चोरी कर लिए। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹30,000 बताई जा रही है।

पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: कानून-शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  DURG: छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार-2026’

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins