टेक्नोलॉजी

Xiaomi 17 Ultra Launch: 200MP कैमरा, 1-इंच Leica सेंसर और 6800mAh बैटरी के साथ आज होगा लॉन्च

By Manish Kumar|26 Dec 2025, 8:06 PM
f X W

Xiaomi जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra लॉन्च करने जा रहा है, जिसे लेकर टेक बाजार में जबरदस्त चर्चा है। यह फोन खासतौर पर कैमरा और परफॉर्मेंस पर फोकस्ड होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 17 Ultra में 200MP का टेलीफोटो लेंस और 1-इंच साइज का 50MP Leica मेन कैमरा मिलेगा। फोन में Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें एक खास फिजिकल रोटेटिंग जूम रिंग भी देखने को मिल सकती है, जिससे कैमरा जूम को कंट्रोल किया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Xiaomi 17 Ultra, कंपनी की Xiaomi 17 सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। इससे पहले Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max को लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी अल्ट्रा वेरिएंट को लेकर पहले ही कई टीजर जारी कर चुकी है, जिससे साफ है कि यह फोन फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए खास होने वाला है।

लॉन्च की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra आज यानी 25 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। यह फोन चीन के लोकल टाइम के मुताबिक शाम 7 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे पेश किया जाएगा। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर होगी।

फोन के फीचर्स पर नजर डालें तो Xiaomi 17 Ultra में 6.8-इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। इसके साथ ही इसमें 3D प्रिंटेड टाइटेनियम एलॉय मिडिल फ्रेम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का उनका सबसे पतला अल्ट्रा मॉडल होगा, जिसकी मोटाई सिर्फ 8.29mm होगी। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा।

बैटरी के मामले में भी यह फोन काफी दमदार होगा। इसमें 6800mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन में 80W वायरलेस चार्जिंग और सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी मिलेगा।

कीमत को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 17 Ultra को चीन में Xiaomi 15 Ultra जैसी ही कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi 15 Ultra की शुरुआती कीमत 6499 युआन (करीब 78,000 रुपये) थी। वहीं कलर ऑप्शन की बात करें तो यह फोन ब्लैक, व्हाइट और स्काई ग्रीन रंगों में पेश किया जा सकता है।

अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins