Uncategorized

राजनांदगांव: बदमाशों के ​​खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, ​एक आरोपी गिरफ्तार,

By kadwaghut|25 Dec 2025, 10:05 PM
f X W

राजनांदगांव। थाना क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चौकी तुमडीबोड पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

वरिष्ठ अधिकारियों पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों पर निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे….

इसी क्रम में 25 दिसंबर 2025 को नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के नेतृत्व एवं पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी तुमडीबोड निरीक्षक दिलीप पटेल द्वारा अपनी टीम के साथ लगातार गश्त एवं पेट्रोलिंग कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई।

इस दौरान उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्व
भुवनेश्वर चंद्रवंशी, पिता – देव कुमार चंद्रवंशी, उम्र – 27 वर्ष, निवासी – संगीन कछार, चौकी तुमडीबोड, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस प्रशासन का यह अभियान क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में लगातार जारी है।

यह भी पढे़ : राजनांदगांव: धान चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  Rajnandgaon: बारिश के चलते आज नहीं निकलेगी विसर्जन झांकी, कल (26 सितम्बर ) को निकालने पर बनी सहमति

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins