छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : फाइनल में खैरागढ़ ने छुईखदान को 3-1 से दी शिकस्त…

By kadwaghut|31 Aug 2026, 12:43 PM
f X W

छुईखदान , खेल दिवस पर छुईखदान फुटबॉल अकादमी ने त्रिकोणी खेल दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट कराया। इसमें खैरागढ़, कवर्धा व छुईखदान की फुटबॉल टीमों ने हिस्सा लेकर खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहला मुकाबला लॉटरी सिस्टम के माध्यम से कवर्धा और खैरागढ़ की टीम के बीच खेला गया।

Advertisement
Advertisement

शुरुआत से ही खैरागढ़ की टीम ने आक्रामक और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी। खैरागढ़ के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, पासिंग और आक्रमण के दम पर कवर्धा की टीम को दबाव में रखा। अंततः खैरागढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कवर्धा को 5-1 से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दंतेश्वरी स्पोर्टिंग क्लब खैरागढ़ व छुईखदान फुटबॉल अकादमी के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मैच के दौरान खिलाड़ियों के शानदार पास, तेज आक्रमण और गोल करने के प्रयासों ने मैदान में मौजूद दर्शकों को रोमांचित कर दिया। खैरागढ़ की टीम ने अपने बेहतर खेल और शानदार रणनीति के दम पर मुकाबले में बढ़त हासिल की। अंत में खैरागढ़ ने छुईखदान को 3-1 से पराजित कर खेल दिवस फुटबॉल टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

अतिथियों ने किया पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गिरीराजकिशोर दास उपस्थित थे। जिला महामंत्री भाजयुमो विक्रांत चंद्राकर, फुटबॉल अकादमी के संरक्षक संतोष कामडे सहित अन्य अतिथियों की मौजूदगी रही। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। शिक्षक बसंत यादव ने दोनों टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजनों से ग्रामीण व छोटे शहरों की प्रतिभाओं को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।

READ ALSO  CG : घर में घुसे चोर, CCTV उखाड़े और कार ले जाकर फूंक दी…
अगली खबर लोड हो रही है...

Related Articles

Back to top button
Play GK Quiz and Win Coins