छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बालोद जिले में अब तक 89.90 लाख मूल्य का 4585 क्विंटल से अधिक धान जब्त

By kadwaghut|29 Nov 2025, 11:13 AM
f X W

रायपुर,

धान की अवैध खरीदी-बिक्री

बालोद जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर रोक लगाने के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत अब तक जिले में 4585 क्विंटल से अधिक अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 89 लाख 90 हजार रुपये है। इसका उद्देश्य केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुनिश्चित करना है, साथ ही कोचियों, व्यापारियों तथा अवैध विक्रेताओं की गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाना है।

आज 28 नवंबर को कृषि उपज मंडी, खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने डौंडी विकासखंड के ग्राम चिपरा में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान फुटकर व्यापारी ऐशुराम जामड़े द्वारा अपने चचेरे भाई के घर में रखे गए 644 क्विंटल धान को जब्त किया गया, जिसकी कीमत 12 लाख 23 हजार 600 रुपये है। इसी प्रकार पवन कुमार सिन्हा द्वारा अपने परिचित के घर में रखे गए 40 क्विंटल धान को भी जब्त किया गया, जिसकी कीमत 88 हजार रुपये है।

अगली खबर लोड हो रही है...
READ ALSO  आवास ठगी मामले में शेख निजामुद्दीन उर्फ निक्की खान पर FIR

Related Articles

Back to top button